ad

कैलेंडर देखते रहें, आपको क्या मिलेगा; यह सिर्फ आप ही जान पाएंगे

कैलेंडर केवल तारीख ही नहीं बताता। उसमें कोई विज्ञापन या अन्य जानकारी हो तो उसका चित्र बताने के साथ दीवार के ऐब भी छुपाता है। लेकिन उसका महत्वपूर्ण काम है हमें अपडेट रखना। कुछ लोग ऐसे जरूर साथ रखें जो कैलेंडर की तरह आपको अपडेट करते रहें। हमारे जीवन में कुछ लोग पुस्तक जैसे होंगे, जिनसे हम ज्ञान ले सकते हैं। कुछ डायरी जैसे होंगे, जिनके पास स्मृतियां होंगी। लेकिन, कुछ कैलेंडर की तरह भी हों जो हर दिन कुछ अच्छा देते रहें। एक अच्छा कैलेंडर तारीख की जानकारी के साथ अपने विवरण के लिए जाना जाता है।

वर्ष भले ही बदलें, लेकिन तारीखें वे ही रहती हैं। उन तारीखों के साथ की घटनाएं आगे-पीछे होती रहती हैं, पर कैलेंडर काम वही करता है। चाहे सौ साल पुराना हो, या 50 साल बाद का, बताएगा तारीख ही। तो ऐसे लोगों को जरूर जोड़े रखें जो तारीख के साथ घटना की भी जानकारी दें। जीवन में घटनाएं, स्थितियां जब अचानक आती हैं तो हम हैरान हो जाते हैं, पर तैयारी है तो हैरानी कम होगी। विस्मित व्यक्ति अशांत भी होता है। कहा गया है कैलेंडर हमारे विस्मय को समाप्त करता है। इसीलिए मनोवैज्ञानिक तो कहते हैं कैलेंडर देखते रहें। आपको क्या मिलेगा, यह सिर्फ आप ही जान पाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पं. विजयशंकर मेहता


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SY62Tz
via IFTTT https://ift.tt/2SO7l7M
कैलेंडर देखते रहें, आपको क्या मिलेगा; यह सिर्फ आप ही जान पाएंगे कैलेंडर देखते रहें, आपको क्या मिलेगा; यह सिर्फ आप ही जान पाएंगे Reviewed by Unknown on October 13, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.